Capacity Building Commission

डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम

img

डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम

Member-Human Resource

dr[dot]rbalu[at]gov[dot]in
+91 11 23701108

डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम (डॉ. बालू), सदस्य एचआर, क्षमता विकास आयोग - विकास विषय के अधिकारी विद्वान, लोक नीति के प्रबल पक्षधर, प्रख्यात लेखक और जाने माने नेतृत्व प्रशिक्षक हैं। उन्हें ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में विकास कार्य करने का चार दशक से अधिक का गहन अनुभव है। वे स्वामी विवेकानंद युवा आंदोलन के संस्थापक हैं जो स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक राष्ट्रीय मान्यता-प्राप्त संगठन है। उन्हें सार्वजनिक लोक नीति अनुसंधान के कार्य में संलग्न देश की एक प्रमुख संस्था ग्राम (GRAAM) का संस्थापक होने का भी गौरव प्राप्त है।

वे पेशे से एक चिकित्सक, हार्वर्ड विश्वविद्यालय से उच्चतर शिक्षा-प्राप्त सार्वजनिक नेतृत्वकर्ता, कॉर्नेल विश्वविद्यालय और आईआईटी दिल्ली के पूर्व संकाय सदस्य हैं। डॉ. बालू को भारतीय नेतृत्व पद्धति में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त है। सामाजिक विकास कार्यों में योगदान, सहजता से कार्य करने की विलक्षण क्षमता और गहन अकादमिक अंतर्दृष्टि के कारण उनकी एक अलग पहचान बनी है।

उन्होंने प्रशासन सुधार, सांस्थानिक सुदृढ़ीकरण और शासकीय क्षमता विकास में सरकारों को परामर्श देने में अहम भूमिका का निर्वहन किया है। उनकी एक प्रखर लेखक के रूप में ख्याति है। उनकी पुस्तकों में सार्वजनिक समस्याएं सदैव से मुखरित रही हैं। उनके लेखन में अभिव्यक्त दैनिक जीवन के नेत़ृत्व के सबक उन्हें एक बहुमुखी लेखक के रूप में स्थापित करते हैं। नरेंद्र मोदी की नेतृत्व विरासत में जो सार्वजनिक नीति, नेतृत्व और भारतीय चिंतन का संगम दिखाई देता है, उसमें भी इनका विशिष्ट वाणी विमर्श मिलता है। उनके समकालिक लेखन कार्य में भगवद्गीता की नेतृत्व-अंतर्दृष्टि स्पष्टतया देखी जा सकती है।

उन्होंने कन्नड़ और अंग्रेजी समाचार पत्रों में 500 से अधिक स्तंभ लिखे हैं। डॉ. बालू वर्तमान में सेबी की सामाजिक स्टॉक एक्सचेंज सलाहकार समिति के अध्यक्ष भी हैं।