Capacity Building Commission

सीबीसी के बारे में

प्रभावी लोक सेवा के लिए सक्षम सिविल सेवा का सृजन

मिशन कर्मयोगी

राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (एनपीसीएससीबी) – मिशन कर्मयोगी का शुभारंभ सितंबर 2020 में किया गया था।

“मिशन कर्मयोगी” का लक्ष्य सिविल सेवा को भारतीय मूल्यों पर आधारित और भारत की प्राथमिकताओं के अनुरूप सहयोगपूर्ण कार्यशैली सम्मत प्रभावी और दक्ष लोक सेवा बनाना है।

यह विश्व भर में सरकार की एक बड़ी क्षमता विकास पहल के रूप में परिकल्पित है। मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों के लगभग 1.5 करोड़ सरकारी कार्मिकों को सिविल सेवक के रूप में तैयार करने का लक्ष्य है।

क्षमता विकास आयोग के बारे में

क्षमता विकास आयोग (सीबीसी) कर्मयोगी मिशन के फ्रेमवर्क का अभिरक्षक है, जो क्षमता विकास और सक्षमता आधारित अधिगम के माध्यम से लोक सेवा सुधारों को संचालित करता है। यह व्यक्तिगत और संस्थागत क्षमताओं को विकसित करने, नागरिक-केंद्रित सुशासन को बढ़ावा देने, भविष्य के लिए तत्पर रहने और लोक प्रशासन के सभी स्तरों पर आजीवन सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देने पर फोकस करके सरकार के मानव संसाधन के आधार को मजबूत करने का काम करता है। यह आयोग फ्रेमवर्क डिजाइन करता है, मानक तय करता है और प्रशासन को अधिकाधिक पारदर्शी, जवाबदेह, नागरिक-केंद्रित और भविष्योन्मुखी बनाने के लिए सहयोग को बढ़ावा देता है।

हमारा विजन

सिविल सेवकों में आजीवन सीखने की संस्कृति विकसित करना

हमारा मिशन

प्रत्येक सिविल सेवक के लिए सीखने के अपेक्षित अवसर सृजित करना जिससे लोक प्रशासन को सक्रिय और भविष्योन्मुखी बनाने के लिए सभी स्तरों पर सीखने की सुविधा विकसित हो सके।

आयोग का अधिदेश

 

हमारे मिशन को आगे बढ़ाने के प्रमुख उत्तरदायित्व

क्षमता विकास कार्यक्रम

मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और राज्यों/संघ राज्य-क्षेत्रों को क्षमता विकास कार्यक्रम बनाने के लिए तैयार करना।

प्रशिक्षण संस्थाएं

सिविल सेवक क्षमता विकास से जुड़ी सभी प्रशिक्षण संस्थाओं का कार्य-पर्यवेक्षण करना।

वार्षिक रिपोर्ट

प्रधानमंत्री की मानव संसाधन परिषद के लिए सीबीसी की वार्षिक रिपोर्ट तैयार और प्रस्तुत करना।

नीतिगत अनुशंसाएं

कार्मिक/एचआर एवं क्षमता विकास पर डीओपीटी को नीतिगत अनुशंसाएं करना।

एचआर ऑडिट

सरकार में मानव संसाधन और क्षमता विकास प्रयासों के परिणामों का ऑडिट करना।

नॉलेज पार्टनर

सिविल सेवकों के प्रशिक्षण के लिए नॉलेज पार्टनर और विषयवस्तु मानकीकरण का अनुमोदन करना।