बृहत् स्तरीय पहलें
प्रस्तावना: बृहत् स्तरीय पहलें (एलएसआई) संपूर्ण व्यवस्था में हितधारकों की सक्रिय सहभागिता के साथ लोक सेवकों के भीतर चिरस्थायी व्यवहारगत परिवर्तन लाने की एक पद्धति है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोक सेवकों को कर्मयोगी के आदर्श को आत्मसात करने, इसके आदर्श को अपने जीवन में उतारने के महत्व को जानने और इस आदर्श के अभ्यास के लिए प्रेरित करना है।
एलएसआई के उद्देश्य
नागरिक-केंद्रितता
नागरिकों के बेहतर अनुभव के लिए नागरिकों के साथ अनुक्रियाशीलता बढ़ाना
सेवा भाव
सेवा भाव के लिए पुर्नजागरण की आकांक्षा
राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम
व्यवहारगत परिवर्तन और नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण द्वारा लोक सेवा प्रदान करने के कार्य में परिवर्तन लाने के लिए व्यापक कार्यक्रम तैयार किए गए हैं।
अन्य
रेल कर्मयोगी कार्यक्रम
नागरिक-केंद्रित व्यवहारगत परिवर्तन करने के प्रयासों के द्वारा रेल सेवाओं का रूपांतरण
पुलिस कर्मयोगी कार्यक्रम
व्यवहारगत परिवर्तन कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस-केंद्रित अनुक्रियाशीलता बढ़ाना
दक्षता कर्मयोगी कार्यक्रम
व्यापक क्षमता विकास द्वारा लोक सेवा प्रदान करने में उत्कृष्टता विकसित करना
डाक कर्मयोगी कार्यक्रम
नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण और व्यवहारगत उत्कृष्टता के साथ डाक सेवाओं का रूपांतरण